वायु गुणवत्ता को प्रभावित करने वालों के विरूद्ध अभियान निरंतर जारी

Dec 18, 2024

सीएंडडी वेस्ट, भवन निर्माण सामग्री फैलाने वालों व ग्रीन नेट न लगाने के 05 प्रकरणों में 09 हजार 700 रूपये स्पॉट फाईन/जुर्माना 

निगम अमले ने मंगलवार को कुल 151 प्रकरणों में कार्यवाही कर 

36 हजार 550 रुपये की राशि स्पॉट फाईन/जुर्माने के रूप में वसूल की

 भोपाल। नगर निगम द्वारा सीएंडडी वेस्ट, भवन निर्माण सामग्री सड़कों पर फैलाने तथा निर्माणाधीन भवनों पर ग्रीन नेट न लगाकर वायु गुणवत्ता एवं शहर की स्वच्छता को प्रभावित करने वालों के विरूद्ध अभियान के तहत कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम अमले ने विभिन्न क्षेत्रों में सीएंडडी वेस्ट, भवन निर्माण सामग्री, सड़कों सार्वजनिक स्थलों पर फैलाने तथा निर्माणाधीन भवन पर ग्रीन नेट न लगाने वालों सहित साफ-सफाई व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की और सी.एण्ड.डी वेस्ट फैलाने वालों के विरूद्ध 05 प्रकरणों में 09 हजार 700 रूपये की राशि स्पॉट फाईन/जुर्माने के रूप में वसूल की। निगम अमले ने कुल 151 प्रकरणों में 36 हजार 550 रुपये की राशि स्पॉट फाईन/जुर्माने के रूप में वसूल की। निगम प्रशासन ने भवन निर्माताओं से अपील की है कि वह भवन निर्माण के समय ग्रीन नेट का पूरी तरह उपयोग करें और शहर के वायु गुणवत्ता में सुधार हेतु सहयोग करें अन्यथा निगम प्रशासन द्वारा निरंतर सख्त कार्यवाही की जायेगी।

निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन के निर्देश पर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने मंगलवार को विभिन्न जोन क्षेत्रों में सीएंडडी वेस्ट व भवन निर्माण सामग्री तथा निर्माणाधीन भवनों पर ग्रीन नेट न लगाने वालों के विरूद्ध अभियान के तहत बड़े पैमाने पर कार्यवाही की और 05 प्रकरणों में 09 हजार 700 रूपये स्पॉट फाईन/जुर्माने के रूप में वसूल किये साथ ही दो डस्टबिन न रखने, कचरा पृथक-पृथक न रखने, खुले स्थानों पर मूत्र विसर्जित करने, प्रतिबंधित पालीथीन का उपयोग करने सहित अन्य प्रकार से साफ-सफाई व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध भी कार्यवाही की। निगम अमले ने कुल 151 प्रकरणों में 36 हजार 550 रूपये की राशि स्पॉट फाईन के रूप में वसूल की। 

निगम प्रशासन ने भवन निर्माताओं से अपील की है कि वह भवन निर्माण के समय ग्रीन नेट का उपयोग पूरी तरह से सुनिश्चित करें और शहर में वायु गुणवत्ता में सुधार हेतु निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों में सहयोग करें अन्यथा निगम प्रशासन द्वारा निरंतर सख्त कार्यवाही की जायेगी।      


Subscribe to our Newsletter