बुमराह सबसे अधिक विकेट लेने वाले शीर्ष 10 भारतीय गेंदबाजों में शामिल
Nov 19, 2026
श्रीनाथ को पीछे छोड़ा
वेलिंगटन । भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले ही दिन एक अहम उपलब्धि अपने नाम की। बुमराह मेजबान टीम के खिलाफ पहली पारी में तीन विकेट लेकर भारतीय टीम की ओर से सबसे अधिक विकेट लेने वाले शीर्ष 10 गेंदबाजों में शामिल हो गये। बुमराह ने इसी के साथ ही श्रीनाथ के 236 टेस्ट विकेटों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
अब उनके नाम 237 विकेट हो गये हैं। यह कीर्तिमान बुमराह ने अपनी पारी के 53वें टेस्ट मैच में हासिल किया है जबकि श्रीनाथ ने अपने 236 टेस्ट विकेटों के लिए 67 टेस्ट मैच खेले थे। बुमराह की यह उपलब्धि उन्हें भारत के सर्वकालिक महान तेज गेंदबाजों में से एक के रूप में स्थापित करती है।
बुमराह ने न्यूजीलैंड की पहली पारी के पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर कीवी कप्तान टॉम लैथम को खाता खोले बिना ही पेवेलियन भेजकर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद लंच से ठीक पहले उन्होंने बल्लेबाज डेरिल मिचेल को केवल एक रन के स्कोर पर आउट कर कीवी टीम को करारा झटका था।
बुमराह ने इसके बाद मेजबान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल को भी पांच रनों पर आउट कर दिया। इस विकेट के साथ ही बुमराह के टेस्ट करियर के 237 विकेट पूरे हो गए और वह शीर्ष दस की सूची में शामिल हो गए।
गौरतलब है कि बुमराह ने अपने करियर में अब तक 16 बार एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लिए हैं, जो उनकी मैच विजेता क्षमता को दिखात है। वहीं भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने का सर्वकालिक रिकॉर्ड पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले (619 विकेट) के नाम है, जिनके बाद रविचंद्रन अश्विन (537 विकेट) और कपिल देव (434 विकेट) जैसे दिग्गज गेंदबाजों का स्थान आता है। यदि बुमराह वेलिंगटन टेस्ट की दूसरी पारी में नौ और विकेट ले पाते हैं तो वह वह भागवत चंद्रशेखर के 242 विकेट को पीछे छोड़कर नौवें स्थान पर पहुंच जाएंगे।