बुमराह फिर भारतीय टीम से जुड़े


कोलंबो । भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एकबार फिर टीम से जुड़ गये हैं। बुमराह बच्चे के जन्म के कारण नेपाल के खिलाफ मुकाबले से पहले ही स्वदेश लौट गये थे। अब जबकि भारतीय टीम को 10 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर मुकाबला खेलना है। उसके पहले बुमराह की वापसी अच्छी रहने की उम्मीद है। बुमराह के स्वदेश लौटने पर उनकी फिटनेस को लेकर आशंकाएं लगायीं जा रहीं थीं जो गलत साबित हुई हैं। बुमराह अपने पहले बच्चे के जन्म के दौरान अपने परिवार के साथ रहना चाहते थ। यही वजह है कि उन्होंने नेपाल के खिलाफ एक मुकाबले के लिए ब्रेक लिया था। .

सुपर-4 में बुमराह की वापसी से भारतीय टीम का गेंदबाजी आक्रमण बेहतर होगा। बुमराह ने पाक के खिलाफ एकदिवसीय में अब तक कुल छह मुकाबले खेले हैं। इसमें पांच पारियों में उन्हें 48.75 की औसत से चार विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 23 रन पर दो विकेट रहा है। बुमराह ने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 165 मैचों की 191 पारियों में 323 विकेट लिए हैं। 



Subscribe to our Newsletter