ब्राउन ने बिश बैश लीग में लगाये रिकार्ड 12 छक्के

सिडनी । ब्रिसबेन हीट के सलामी बल्लेबाज जोश ब्राउन ने बिश बैश लीग (बीबीएल) में तूफानी पारी खेलकर एक नया रिकार्ड बनाया है। ब्राउन ने एडिलेड स्ट्राइर्क्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 57 गेंदों पर ही 10 चौके और 12 छक्के लगाकर 140 रन बन दिये। अब तक किसी बल्लेबाज ने एक पारी में इतने अधिक छक्के नहीं लगाये हैं। इस प्रकार वह बीबीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं। ब्राउन की इस पारी की सहायता से उनकी टीम ने  20 ओवरों में सात विकट पर 214 रन बनाये। 

इस मैच में ब्रिसबेन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज चार्ली वाकीम दूसरे ही ओवर में 7 रन बनाकर पेवेलियन लौट गये पर इसके बाद जोश ब्राउन ने कप्तान मैकस्वैनी के साथ मिलकर पारी संभाली। मैकस्वैनी ने 29 गेंदों पर 33 रन बनाए जबकि ब्राऊन ने शतक लगाया। ब्रिसबेन की ओर से आधे बल्लेबाज दो अंकों तक भी नहीं पहुंच पर ब्राउन की आक्रामक पारी से टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 214 रन बना लिए। 

इसके बाद खेलने उतरी एडिलेड स्ट्राइर्क्स की टीम 20 ओवरों में 160 रन ही बना पाई। एडिलेड की शुरूआत भी खराब रही। कप्तान मैथ्यू शॉट 9 गेंदों पर 19 तो डार्सी शॉट 7 और जेक 8 ही रन बनाए। इसके बाद थॉम्स कैली और हैरी नीलसन ने पारी को संभालने का प्रयास किया। थॉम्स ने 41 रन बनाए जबकि हैरी ने अपनी पचास रन पूरे किये पर उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। वहीं ब्रिसबेन की ओर से तेज गेंदबाज स्पैंसर जॉनसन 3 विकेट लिए।


Subscribe to our Newsletter