नाबालिग को बहला फुसलाकर सलामतपुर ले गए जीजा साले किया गैंगरेप हुए गिरफ्तार ।
Aug 12, 2024
भोपाल । राजधानी के पिपलानी इलाके के गोपाल नगर में रहने वाली मजदूरी का काम करने वाली 16 साल की नाबालिग किशोरी के साथ इलाके में रहने वाले जीजा और साला उसे बहला फुसलाकर अपने साथ सलामतपुर ले गए और वहां एक टपरे में रखकर उसे धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे पीड़िता के पेट में कुछ दिनों पूर्व दर्द हुआ तब राज खुला कि वह गर्भवती है पिता के साथ थाने पहुंच कर किशोरी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने वाला मामला दर्ज कर दिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया इस मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अनुराग लाल ने हमारे संवाददाता को बताया कि इस इलाके में रहने वाली 16 साल की नाबालिक मजदूरी का काम करती है उसके पहचान के दो आरोपी दौलत और सूरज उसे 9 मार्च को अपने साथ सलामतपुर ले गए और वहां एक टपड़े में रख दिया और धमकी देखा उसके साथ दोनों दुष्कर्म करते रहे पीड़िता किसी तरह इन आरोपियों की चंगुल से भाग कर आई परंतु उसने इस बात की जानकारी डर के मारे किसी को भी नहीं दी अब जब तीन दिन पूर्व उसके पेट में दर्द हुआ परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए डॉक्टर ने बताया कि वह गर्भवती है और डॉक्टर ने पुलिस को खबर करी पुलिस ने इस मामले में दौलत और सूरज दोनों को गिरफ्तार कर लिया है