(बेलग्रेड) बजरंग को विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य मिला
Sep 19, 2022
भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया को विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक मिला है। बजरंग का यह विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में कुल चौथा पदक है। इसके साथ ही बजरंग इस चैंपियनशिप में चार पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बने हैं। पिछले दिनों उन्होंने बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमण्डल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
बजरंग ने कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में प्यूर्तो रिको के पहलवान सेबेस्टियन सी रिबेरा को 11-9 से हराया। इससे पहले बजरंग को क्वार्टरफाइनल मुकाबले में अमेरिकी पहलवान माइकल डियाकोमीहालिस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था हालांकि इसके बाद वह रेपचेज राउंड के जरिये कांस्य पदक के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहे।
बजरंग ने रेपचेज दौर में अर्मेनियाई पहलवान वाजगेन तेवानयान को 7-6 से हराया था। विश्व चैंपियनशिप में बजरंग का यह तीसरा कांस्य पदक है। इससे पहले उन्हें साल 2013 में रजत जबकि साल 2018 और 2019 में कांस्य पदक मिला था। इस चैम्पियनशिप में बजरंग के अलावा महिला पहलवान विनेश फोगट ने भी कांस्य पदक हासिल किया है।