20 विश्वकप के लिए अफगानिस्तान टीम के गेंदबाजों को टिप्स देंगे ब्रावो
May 23, 2024
काबुल । अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने अगले माह होने वाले टी-20 विश्वकप को देखते हुए वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को टीम का गेंदबाजी सलाहकार बनाया है। अफगानिस्तान टीम विश्वकप की तैयारियों के लिए 10 दिन के एक प्रशिक्षण शिविर में भाग लेगी। इसी में ब्रावो टीम को गेंदबाजी की बारीकियों सिखाएंगे। ब्रावो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद दुनियाभर की टी20 लीग में खेलते रहे हैं। इस वर्ष की शुरुआत में उन्होंने आईएल टी-20 में खेला था। जहां वह चैंपियन रही एमआई एमिरेट्स का हिस्सा थे। उनके नाम 573 मैचों में 600 से अधिक विकेट हैं। वह टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।
ब्रावो आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच भी हैं। 2022 में आईपीएल से संन्यास लेने के बाद से ही वह गेंदबाजी कोच के तौर पर काम कर रहे हैं। अफगानिस्तान की टीम को विश्वकप में अपना पहला अभ्यास मैच 29 मई को ओमान के साथ खेलेगी। इसके बाद टीम 31 मई को स्कॉटलैंड से खेलेगी।वहीं पहला मैच पांच जून को युगांडा के खिलाफ खेलना है। विश्वकप में अफगानिस्तान की टीम को वेस्टइंडीज़, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी और यूगांडा के साथ ग्रुप सी में रखा गया है।