हरियाणा, दिल्ली के मुक्केबाजों का सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन

नई दिल्ली । हरियाणा और दिल्ली के मुक्केबाजों ने तीसरी सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनायी है। हरियाणा के 16 और दिल्ली के छह मुक्केबाजों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। सेमीफाइनल में हरियाणा की ओर से उदय सिंह ने 37 किग्रा वर्ग में छत्तीसगढ़ के गिरांश को 5-0 से हराया। उदय के साथ ही हरियाणा के 15 और मुक्केबाजों ने भी फाइनल में जगह बनायी। इसमें लड़के और लड़कियों के वर्ग में 8-8 मुक्केबाज शामिल थे। लड़कों में नितिन 40 किग्रा, संचित जयानी 46 किग्रा, रवि सिहाग 49 किग्रा, लक्ष्य 52 किग्रा, नमन 58 किग्रा, सिद्धांत 61 किग्रा और अनमोल दहिया 64 किग्रा ने फाइनल में स्थान बनाया।  जगह बनाई।

वहीं लड़कियों में भूमि 35 किग्रा, निश्चल शर्मा 37 किग्रा, राखी 43 किग्रा, नैतिक 52 किग्रा, नव्या 55 किग्रा, दीया (61 किग्रा, सुखरीत 64 किग्रा और मंशी मलिक 67 किग्रा में हरियाणा की ओर से सेमीफ़ाइनल में पहुंची। वहीं दिल्ली से अहाना शर्मा 49 किग्रा और यशिका 61 किग्रा ने लड़कियों के वर्ग में तमिलनाडु की एम निसालिनी और मेघालय की प्रियंका थापा को 5-0 के स्कोर के साथ हराया। 


Subscribe to our Newsletter