ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए बोल्ट की वापसी

युवा जोश क्लार्कसन कर सकते हैं डेब्यू

क्राइस्टचर्च । न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली अपनी आगामी तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए वापसी हुई है। बोल्ट के आने से कीवी टीम की गेंदबाजी बेहतर होगी। बोल्ट एक दिवसीय विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल के बाद से ही खेल से दूर हैं। वह  2022 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में कीवी टीम की हार के बाद से ही अपना पहला टी20 खेलेंगे। 

वहीं दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन निजी कारणों सें टीम से बाहर हैं। डेरिल मिशेल को भी फिट नहीं होने के कारण टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं युवा जोश क्लार्कसन को टीम में जगह दी गयी है। क्लार्कसन इस सीरीज में अपना टी20 डेब्यू कर सकते हैं।  

क्लार्कसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी श्रृंखला के लिए 20 ओवरों की टीम में शामिल किया जाना उनके लिए एक विशेष अवसर है। इस क्रिकेटर ने कहा कि बांग्लादेश सीरीज के लिए बुलाया जाना और फिर अब ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बुलाया जाना बहुत ही सुखद एहसास है। । 

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 21 फरवरी को वेलिंग्टन में शुरू होगी। दूसरा और तीसरा मैच 23 और 25 फरवरी को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टी20आई टीम इस प्रकार है: मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, ट्रेंट बोल्ट (दूसरा और तीसरा टी20आई), मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी, टिम साउदी। 




Subscribe to our Newsletter