रणजी ट्रॉफी में बिहार पर पारी की हार का खतरा
Feb 12, 2024
नई दिल्ली । रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में बिहार टीम का प्रदर्शन अब तक अच्छा नहीं रहा है और उसपर तीसरी हार का खतरा मंडरा रहा है। असम के खिलाफ एलीट ग्रुप बी मैच में टीम पर फॉलोऑन खेलने का खतरा मंडरा रहा है। आखिरी दिन फॉलोऑन खेलते हुए बिहार ने दूसरी पारी में 168 रन पर ही अपने तीन विकेट खो दिये। पीयूष सिंह 79 रन जबकि रिषभ राज 8 रन बनाकर खेल रहे थे। बिहार ने फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत की। पीयूष और शरमन ने पहले विकेट के लिए 73 रन बनाये। शरमन 58 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पीयूष का साथ देने बिपिन सौरभ उतरे। इन दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हुई। दोनों ही स्कोर को 150 पर ले गए। बिपिन 44 रन पर पेवेलियन लौटे।
सकीबुल गनी एक रन के स्कोर पर ही आउट हो गये। वहीं इससे पहले असम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विकेटकीपर अभिषेक त्रिपाठी के 115, ओपनर परवेज मुशर्रफ के 89 रन और मृनोमय दत्ता के नाबाद 72 रनों की सहायता से 405 रन बनाये। बिहार की टीम अभी भी असम की पहली पारी में बनाए गए 405 रन के स्कोर के कारण अब भी उससे 30 रन पीछे है। इसका कारण है कि बिहार ने पहली पारी में 207 रन ही बनाये थे। ऐसे में असम के पास 198 रनों की अच्छी खासी बढ़त थी।