खतरनाक उछाल के चलते बिग बैश लीग का मैच रद्द
Dec 11, 2023
। ऑस्ट्रेलिया में चल रहे बिग बैश लीग (बीबीएल) के चौथे मुकाबले में मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉरचर्स की टीमें एक-दूसरे को टक्कर देने उतरीं। इस मुकाबले में बारिश से पिच में खतरनाक उछाल से बल्लेबाज ने हाथ खड़े कर दिए। बाउंस देख विकेटकीपिंग कर रहे साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी क्विंटन डि कॉक भी हैरान नजर आए।
दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले में कुल 6.5 ओवर्स का खेल हुआ। स्कॉचर्स ने महज 30 रन पर अपने 2 विकेट खो दिए थे। जिसके बाद सारी जिम्मेदारी जोश इंग्लिस और आरोन हार्डी पर आ चुकी थी। स्ट्राइक पर इंग्लिस ने 7 गेंदो का सामना किया। 5वीं गेंद अतिरिक्त उछाल के साथ विकेटकीपर क्विंटन डि कॉक के हाथों में गई।
सूत्रों के मुताबिक फिंच ने कहा, जाहिर तौर पर अंपायर इस बात से चिंतित थे कि गेंदें यहां गीले पिच से कैसे उछल रही हैं। इसके अलावा जिस गेंद पर खेल रोका गया उस बॉल को लेकर फिंच ने कहा, कि अगर यह किसी के शरीर या उसके सिर के पास जाती है तो यह कुछ बड़ी घटना हो सकती है। उन्होंने आगे कहा, ‘आप किसी के गंभीर रूप से घायल होने का इंतजार नहीं करना चाहते। मैं यह नहीं कहूंगा कि यह असुरक्षित है, लेकिन यह थोड़ा खतरनाक पक्ष है। यदि आप खिलाड़ी की सुरक्षा को देख रहे हैं और कुछ घटित होने और किसी के हिट होने का इंतजार कर रहे हैं, तो यह गलत रवैया है।