मेघना नायडू, सतवंत बादशाह के तरानों पर भोपाल मेला उत्सव परिसर में झूमे भोपाल वासी
Dec 19, 2024
भोपाल। भोपाल उत्सव मेला समिति के तत्वाधान में दशहरा मैदान टीटी नगर सभागार में मौजूद भोपाल के कला प्रेमी आज झूम उठे। मौका था बॉलीवुड सिंगर मेघना नायडू सतवंत बादशाह नाइट का। भोपाल उत्सव मेला समिति के कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता, महामंत्री संस्कृतिक संयोजक अजय सोगानी ने बताया कि मेघना नायडू ने जब कलियों का चमन अपनी सुप्रसिद्ध शैली में गाया वहां मौजूद दर्शक झूम उठे। पंजाबी गायक सतवंत बादशाह ने में तो तेरी,,, में तो तेरी,,, की धुनों पर सभी थिरके। इस अवसर पर समिति के महामंत्री सुनील जैनाविन, सचिव अनुपम अग्रवाल, डॉ योगेंद्र मुखरैया, कमल, श्वेता, नारायण सिंह कुशवाहा, सुनील पब्लिशर, सुमित गर्ग मौजूद थे।