एसबीआई इंटर सर्कल हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बेंगलुरु सर्किल ने मेजबान भोपाल सर्किल को 3-0 से हराया
Jan 19, 2024
भोपाल । स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मंडल कल्याण समिति, भोपाल सर्कल, भोपाल द्वारा स्पोर्टस ऑथोरिटी ऑफ इंडिया, खेल मैदान पर 14 जनवरी से 18 जनवरी 2024 तक इंटर सर्कल हॉकी टूर्नामेंट 2024 आयोजित किया गया, इस इंटर सर्कल हॉकी टूर्नामेंट 2024 का फाइनल मुकाबला बैंगलोर एवं भोपाल के बीच खेला गया। यह फाइनल मैच कॉरपोरेट सेंटर मुम्बई से पधारे मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) राजीव कुमार के मुख्य आतिथ्य में खेला गया, कार्यक्रम के विशेष अतिथि भोपाल मंडल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रशेखर शर्मा जी और विशिष्ट अतिथि आल इंडिया एसबीआई स्टाफ फेडरेशन के अध्यक्ष कॉमरेड अरुण भगोलीवाल थे। फाइनल मैच में दोनों टीमों के बीच टक्कर का मुकाबला हुआ, जिसमें बैंगलोर ने भोपाल को 3-0 गोल से विजय प्राप्त कर इंटर सर्किल हाकी टूर्नामेंट पर कब्जा कर ट्रॉफी जीती। मैन ऑफ द मैच का अवार्ड बैंगलोर के
नंदा जी को प्रदान किया गया।
इस फाइनल मैच को देखने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए महाप्रबंधक कुंदन ज्योति, महाप्रबंधक अजिताभ पाराशर, महाप्रबंधक नीरज प्रसाद, उपमहाप्रबंधक एवं मंडल विकास अधिकारी दीपक कुमार झा, सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) राजेश चौरे, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अवार्ड स्टाफ एम्पलाइज यूनियन भोपाल सर्कल प्रवीण मेंघानी सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी दर्शक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में मंडल कल्याण समिति के सचिव पुनीत वर्मा ने सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।