बीसीसीआई ने ईशान, श्रेयस सहित सात खिलाड़ियों को केन्द्रीय अनुबंध से बाहर किया

मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड ( बीसीसीआई) ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन, श्रेयस अय्यर सहित सा खिलाड़ियों को अपने सालाना केन्द्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया है। यह अनुबंध 1 अक्टूबर 2023 से 30 सितंबर 2024 तक के लिए है। बोर्ड ने जिन खिलाड़ियों को अनुबंध से बाहर किया है। उनमें ईशान और श्रेयस ही हाल के दिनों में टीम के साथ थे पर माना जा रहा है कि घरेलू क्रिकेट की उपेक्षा के कारण इन्हें अनुबंध नहीं मिला है। वहीं अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, दीपक हुड्डा और उमेश यादव पिछले काफी समय से टीम से बाहर हैं। इनमें से धवन के अलावा बाकी के 6 खिलाड़ियों ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच पिछले साल यानी 2023 में खेला था। इन खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध से बाहर होने से ही इनके करियर पर सवाल उठने लगे हैं। माना जा रहा है कि अब इनकी वापसी संभव नहीं होगी 

अय्यर अनुबंध में ग्रेड बी में शामिल थे जबकि ईशान के पास ग्रेड सी का अनुबंध था जो अब उन्होंने खो दिया है। इससे श्रेयस को सालाना 3 करोड़ और ईशान को 1 करोड़ का नुकसान हुआ है। ईशान ने अपना पिछला अंतरराष्ट्रीय  मैच 28 नवंबर 2023 को टी20 के तौर पर खेला था जबकि श्रेयस ने अंतिम टेस्ट मैच इसी साल 5 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेला था। श्रेयस ने एकदिवसीय विश्वकप सेमीफाइनल में शतक लगाया था जबकि एक विश्व कप सत्र में वह मध्यक्रम  में 500 प्लस रन बनाने वाले पहले भारतीय बने थे। कई सीरीज में वह टीम इंडिया के उप कप्तान भी रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर कई लोगों का मानना है कि अब इन खिलाड़ियों को शायद ही कोई मैच खेलने का मौका मिले हालांकि कुछ को उम्मीद है कि ये खिलाड़ी अभी भी वापसी कर सकते हैं।

वहीं विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप से ही टीम से बाहर चल रहे पुजारा भी ग्रेड बी अनुबंध से बाहर कर दिये गये हैं। पुजारा इस समय रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें भी अनुबंध से बाहर कर दिया गया है। पुजारा ने जबकि 103 टेस्ट और 5 एकदिवसीय खेले हैं। वहीं लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को भी सी ग्रेड अनुबंध गंवाना पड़ा है। वह भी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे।इसके अलावा सलामी बल्लेबाज धवन और ऑलराउंडर दीपक हुड्डा को भी उनका सी ग्रेड सी अनबंध नहीं मिला है। धवन लंबे समय से टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी अंतराष्ट्रीय मैच साल 2022 में खेला था। इसके अलावा हुड्डा ने भी 2021-22 में अच्छा प्रदर्शन किया था। टी20 में शतक लगाने के बाद भी वह खराब फॉर्म इस प्रारुप में भी अपनी जगह बनाये नहीं रख पाये। इसके अलावा अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश काफी समय से टीम से बाहर हैं, ऐसे में उन्हें पहले से ही ग्रेड बी अनुबंध नहीं मिलने की आशंका थी जो सही साबित हुई। 


Subscribe to our Newsletter