नेपाल को हराकर टी20 विश्वकप के सुपर 8 में पहुंची बांग्लादेश

किंग्सटाउन । बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप क्रिकेट में अपने अंतिम लीग मुकाबले में नेपाल को 21 रनों से हराकर सुपरआठ में जगह बनायी है। इस मैच में नेपाल की टीम ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। बांग्लादेश की टीम 107 रन पर ही सिमट गयी पर 108 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल की टीम भी 85 रन ही बना पायी। बांग्लादेश की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तंजीद हसन 0 और लिटन दास 10 रन ही बना पाये। वहीं कप्तान नजमुल हसन संतो 4 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। शाकिब अल हसन ने 17, महमुदुल्लाह ने 13, अली ने 12 तो वहीं, रोबेल हुसैन ने 7 गेंदों में 13 रन बनाये। इस प्रकार बांग्लादेश की टीम 19.3 ओवर में 106 रन ही बना पायी। वहीं नेपाल की ओर से संदीप लामिछाने, रोहित पॉडेल, दीपेंद्र सिंह ऐरे, सोमपाल कामी ने 2-2 विकेट लिए। .

लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल की ओर से सलामी बल्लेबाज कुशल भुरतेल 4 रनों पर ही पेवेलियन लौट गये। इसके आद आसिफ शेख 17 रन बनाकर आउट हुए। वहीं अनिल कुमार शाह अपना खाता भी नहीं खोल पाये। कप्तान रोहित पॉडेल ने 1, संदीप जोरा ने 1 रन बनाए. इसके बाद बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह ऐरे और कुशल मल्ला ने 25 और 27 रन बनाकर पारी को संभालने का प्रयास किया पर सफल नहीं हुए। बांग्लादेश की ओर से तंजीन हसन शाकिब ने 4 और मुस्तफिजुर रहमान ने 3 विकेट लेकर नेपाल की पारी को समेट दिया। 



Subscribe to our Newsletter