बांग्लादेश ने एकदिवसीय विश्वकप में श्रीलंका को पहली बार हराया

नई दिल्ली । बांग्लादेश की टीम ने एकदिवसीय विश्वकप में पहली बार श्रीलंका को हराया है। इस हार के साथ ही लंकाई टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं भी समाप्त हो गयीं। इस मुकाबले में श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज टाइमआउट के जरिये आउट दिया गया। ये विश्वकप में पहली बार हुआ है जब किसी खिलाड़ी को इस प्रकार आउट दिया गया। बांग्लादेश की एकदिवसीय में यह श्रीलंका पर अभी तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 279 रन बनाकर सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले पाकिस्तान ने इसी विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ 345 रन का लक्ष्य हासिल किया था। 

दिल्ली के मैदान में भी यह लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 1982 में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 278 रन का लक्ष्य हासिल किया था।  आईसीसी विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने 273 रन का लक्ष्य हासिल किया था वहीं 1996 में फिरोजशाह कोटला मैदान पर श्रीलंका ने भारत के खिलाफ 272 रन का लक्ष्य हासिल किया था। .

बांग्लादेश की भारत में एकदिवसीय में यह ओवरऑल चौथी जीत है। इससे पहले बांग्लादेश ने 1998 में हैदराबाद में केन्याई टीम को 6 विकेट से हराया था।  वहीं साल 2006 में जयपुर में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे पर 101 रन से जीत दर्ज की थी। बांग्लादेश ने इसी विश्व कप में धर्मशाला में अफगानिस्तान को 7 विकेट हराया था।  श्रीलंका के खिलाफ मिली 3 विकेट से जीत के बाद बांग्लादेश की टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जीवित रखा है। बांग्लादेश ने इस जीत के साथ लगातार छह हार के क्रम को भी तोड़ दिया। टीम अब 8 मैच में 2 जीत से 4 अंक के साथ अंक तालिका में 7वें स्थान पर पहुंच गई है। 



Subscribe to our Newsletter