(टोक्यो) लक्ष्य , अर्जुन और कपिला विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
Aug 24, 2022
भारत के लक्ष्य सेन विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। लक्ष्य ने स्पेन के लुईस पेनावेर को सीधे गेम में 21-17, 21-10 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी। दोनो के बीच यह मुकाबला करीब 72 मिनट चला। इस मुकाबले में एक समय 3-4 से पिछड़ने के बाद लक्ष्य ने अच्छी वापसी करते हुए छह अंक लेकर 13.7 की बढ़त हासिल कर ली। ली। उन्होंने इस लय को बनाये रखते हुए पहला गेम जीता। इसके बाद लक्ष्य ने दूसरे गेम में भी अपने प्रतिद्वंद्वी को वापसी का अवसर नहीं दिया।
वहीं पुरूष यु्गल वर्ग के ही एक अन्य मुकाबले में एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी ने जीत के साथ ही प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी पर महिला वर्ग में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी हार के साथ ही बाहर हो गए। अर्जुन और कपिला की जोड़ी ने डेनमार्क के आठवीं वरीयता प्राप्त किम एस्ट्रूप और एंडर्स स्कारूप रासमुसेन को 21-17, 21-16 से हराया। अब उनका मुकाबला सिंगापुर के ही योंग टैरी और लोह कीन हीन से होगा। एक अन्य मुकाबले में पोनप्पा और सिक्की की जोड़ी को शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन की चेन किंग चेन और जिया यि फान के हाथों 21-15, 21-10 से हार का सामना करना पड़ा।