बाबर बल्लेबाजी में फिर असफल रहे
Aug 22, 2024
रावलपिंडी । पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम एक बार फिर बल्लेबाजी में विफल रहे। बाबर अपनी घरेलू धरती पर बांग्लादेश के खिलाफ मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाये बाबर को शॉरिफुल इस्लाम की गेंद पर विकेटकीपर लिटन दास ने कैच किया। इस मैच में बाबर से उम्मीद थी कि वह अपने 4000 टेस्ट रन पूरे करेंगे पर ऐसा नहीं हुआ।
बारिश के कारण देर से शुरु हुए मैच में मेहमान
टीम बांग्लादेश ने टॉस जीतकर मेजबानों को बल्लेबाजी के लिए बुलाया।
पाक टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर अब्दुल्लाह शफीक केवल 2 रन ही बना पाये। इसके बाद कप्तान शान मसूद भी केवल 6 रन ही बना पाये। इसके बाद बाबर उतरे पर वह भी दो गेंद खेलकर आउट हो गये।
बाबर ने इस मैच से पहले टेस्ट क्रिकेट में 3898 रन बनाये हैं। ऐसे में उन्हें अपने 4000 रन पूरे करने के लिए अभी 102 रन चाहिये। अब देखना है कि वह दूसरी पारी में ये रन बना पाते हैं या नहीं। पाक टीम अपनी धरती पर 20 महीने बाद टेस्ट मैच खेल रही है।