बाबर टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने विराट को पीछे छोड़ा

मुम्बई । पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम टी0 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं। अमेरिका के खिलाफ अपनी 44 रन की पारी के दौरान  ही बाबर ने ये रिकार्ड अपने नाम किया। बाबर ने इस दौरान भारतीय टीम के बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ा। कोहली अब दूसरे नंबर पर खिसक गये हैं। बाबर को इस मैच में विराट से आगे निकलने के लिए 16 रनों की जरूरत थी हो उन्होंने अपनी पारी में हासिल कर लिए। पाक कप्तान के अब 120 मैचों में 4067 रन हो गए हैं जबकि विराट कोहली के 118 मैचों में 4038 रन है और वह दूसरे नंबर पर खिसक गये हैं। वहीं रोहित के 152 मैचों में 4026 रन हैं और वह तीसरे नंबर पर फिसल गये हैं। 

गौरतलब है कि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक केवल ये तीन बल्लेबाज ही 4000 रनों के करीब पहुंच गये हैं। बाबर ने डलास के ग्रैंड पियरे स्टेडियम में 43 गेंदों पर 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 44 रन बनाए। विराट और रोहित के पास हालांकि इस टूर्नामेंट में बाबर को पीछे छोड़ने का अवसर अभी बचा है क्योंकि दोनो ही टीमों के बीच रविवार को एक मैच होने वाला है।  

बाबर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 113 पारियों में 3 शतक और 36 अर्धशतक लगाये हैं। वहीं कोहली के नाम एक शतक और 37 अर्धशतक और रोहित के नाम 5 शतक और 36 अर्धशतक हैं।टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग चौथे नंबर पर हैं।  स्टर्लिंग ने 143 मैचों में 3591 रन बनाये हैं जबकि न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल के नाम 122 मैचों में 3531 रन हैं। 


Subscribe to our Newsletter