सेमीफाइनल खेले बिना विश्वकप से बाहर हो सकती हैं ऑस्ट्रेलिया

नई दिल्ली । वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा नॉकआउट मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार 16 नवंबर को ईडन गार्डंस में खेला जाना है। 5 बार की चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुरी खबर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया बिना सेमीफाइनल खेले टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है। आईसीसी ने सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व-डे रखा है। मौसम विभाग के अनुसार कोलकाता में गुरुवार और शुक्रवार दोनों दिन बारिश की संभावना है। अगर बारिश के कारण दूसरा सेमीफाइनल नहीं होता है, तब नियम के अनुसार ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल से बाहर होगी। 

वर्ल्ड कप 2023 के नियम के अनुसार मैच पूरा होने के लिए दोनों टीम का कम से कम 20 ओवर खेलना जरूरी है। बारिश के कारण मैच रद्द होता है, तब दक्षिण अफ्रीका की टीम पॉइंट टेबल में ऑस्ट्रेलिया से ऊपर होने के कारण रविवार को होने वाले फाइनल में जगह बना लेगी। लीग चरण में भारत अपने सभी 9 मैच जीतकर शीर्ष है। जबकि दक्षिण अफ्रीका दूसरे और ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर रहा। मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक गणेश दास ने बताया कि गुरुवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। दिनभर बादल छाए रहने और शाम को बारिश हो सकती है। दिन आगे बढ़ने के साथ बारिश थोड़ा तेज हो सकती है। शुक्रवार को अधिक तेज बारिश होने की संभावना है। 

ऑस्ट्रेलिया और द.अफ्रीका इससे पहले 2 बार सेमीफाइनल में भिड़ चुके हैं। 1999 के बीच खेला गया मुकाबला टाई रहा था, लेकिन लीग राउंड में जीत मिलने के कारण कंगारू टीम फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही थी। वहीं 2007 में वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में कंगारू टीम ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से मात दी थी। इसके बाद साउथ अफ्रीका इस बार बदला लेना भी चाहेगी। 

वर्ल्ड कप में अब तक ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका का 7 बार आमना-सामना हुआ हैं। दोनों ही टीमों को 3-3 मैच में जीत मिली, जबकि एक मुकाबला टाई रहा। 




Subscribe to our Newsletter