टेस्ट सीरीज में कम से कम तीन मैच खेले जाएं : एमसीसी

केप टाउन । मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने कहा है कि टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता को बनाये रखने के लिए किसी भी टेस्ट सीरीज में कम से कम तीन मैच होने चाहिये। एमसीसी ने यहां हुई एक बैठक के बाद विश्व क्रिकेट समिति (डब्ल्यूसीसी) से कहा है कि वह साल 2028 से ही अगले आईसीसी भविष्य दौरा कार्यक्रम  के तहत कम से कम तीन टेस्ट मैच खेलने के कार्यक्रम बनाये। इसमें कहा गया था कि सीरीज के परिणाम निकलने के लिए कम से कम तीन मैच होने चाहिये। ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी जो 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुई थी। 

वहीं भारतीय टीम ने भी दिसंबर 2023-जनवरी 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी जो बराबरी पर रही थी। वहीं इसको लेकर डब्ल्यूसीसी ने कहा, यह बैठक ब्रिस्बेन और हैदराबाद में खेले गए दो शानदार पुरुष टेस्ट मैचों के तुरंत बाद हुई, जिसने टेस्ट मैच प्रारूप के प्रशंसकों को उत्साहित किया है। इसके बाद भी उन्हें ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज के बीच दो मैचों की सीरीज के बाद महसूस हुआ की परिणाम के लिए तीसरा मैच होना चाहिये था। उसका मानना है कि टेस्ट प्रारुप का रोमांच और पारंपरिक स्वरुप बनाये रखने के लिए सीरीज में कम से कम तीन मैच होने चाहिये। 


Subscribe to our Newsletter