एशियाई खेल : घुड़सवारी में भारतीय खिलाड़ी अंतिम स्थान पर रहे
Oct 02, 2023
हांगझोउ । एशियाई खेलों की घुड़सवारी स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ी विफल रहे हैं। भारतीय खिलाड़ी जंपिंग टीम और व्यक्तिगत वर्ग में अंतिम स्थान पर रहे।
भारतीय घुड़सवारों का प्रदर्शन एशियाई खेलों के टीम और व्यक्तिगत जंपिंग फाइनल में अच्छा नहीं रहा। भारतीय टीम कुल 1077.20 पेनल्टी अंक के साथ पांचवें और आखिरी स्थान पर रही। वहीं मेजबान चीन ने 86 . 80 पेनल्टी अंक के साथ पहला स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक जीता जबकि जापान ने 92.70 अंक के साथ ही रजत और थाईलैंड ने 93.90 अंक के साथ ही कांस्य पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम में विकास कुमार, अपूर्व दाभाडे और आशीष लिमये भी शामिल थे। आशीष क्रॉसकंट्री में दो जंप विफल रहने के कारण बाहर हो गए थे। वहीं व्यक्तिगत वर्ग में विकास मामूली अंतर से शीर्ष तीन में जगह बनाने से रह गये और चौथे स्थान पर रहे। उन्हें ड्रेसेज में 32 . 40 और क्रॉसकंट्री में 8.80 पेनल्टी अंक मिले।