एशियाई खेल : दीपिका और हरिंदर ने स्क्वाश में स्वर्ण जीता

हांगझोउ । भारत की दीपिका पल्लीकल और उनके जोड़ीदार हरिंदर पाल सिंह संधु ने एशियाई खेलों में स्क्वाश की मिश्रित युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। दीपिका और हरिंदर की जोड़ी ने गुरुवार को यहां फाइनल मुकाबले में मलेशियाई जोड़ी को सीधे गेम में हराया। दीपिका और हरिंदर ने फाइनल में मलेशिया की आइफा बिंटी अजमन और मोहम्मद सयाफिक बिन मोहम्मद कमल को आधे घंटे से कुछ अधिक समय तक चले मुकाबले में 11-10 11-10 से हराया।

दूसरे गेम में एक समय भारतीय जोड़ी आसानी से जीत की ओर से बढ़ रही थी पर अंतिम समय में उसकी लय खराब हुई जिससे मलेशियाई जोड़ी मुकाबले में करीब तक पहुंच गयी। मलेशियाई जोड़ी ने 3-9 के स्कोर पर लगातार सात अंक हासिल कर 10-9 की बढ़त बनाई पर दीपिका और हरिंदर ने संयम बनाये रखते हुए लगातार दो अंक हासिल करने के साथ ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस प्रकार दीपिका ने यहां अपने अभियान का समापन दो पदक के साथ किया। इससे पहले वह कांस्य पदक विजेता महिला टीम में भी शामिल थीं। दीपिका के नाम चार एशियाई खेलों में कुल छह पदक हैं। 



Subscribe to our Newsletter