अश्विन ने धर्मशाला टेस्ट के बीच में ही घर जाने का कारण बताया
Mar 13, 2024
नई दिल्ली । अनुभवी स्पिनर आर अश्विन ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में जब वह 500वां विकेट लेने का जश्न मना रहे थे। तभी एक फोन से उन्हें मां की तबियत गंभीर होने की खबर पता चली। अश्विन के अनुसार ऐसे समय में कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें दिलासा दिया था।
अश्विन ने इस पूरे मामले को लेकर कहा, ‘ हम मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद ड्रेसिंग रूम पहुंचे की थे कि मेरे 500वां टेस्ट विकेट लेने के कारण पत्रकार आये और मुझे बधाई देने लगे। मैं शाम 7 बजे तक लौटकर आया पर तब तक घर से कोई फोन नहीं आया था। इसके बाद मैंने पैरेंट्स से बात करने का प्रयास किया पर वह हो नहीं पायी। इसके बाद मैंने पत्नी को फोन लगाया।’
अश्विन आगे कहते हैं, ‘पत्नी की आवाज लड़खड़ा रही थी। उसने बताया कि मां तेज सिरदर्द के बाद बेहोश हो गई हैं। इतना सुनते ही मेरी आंखों के सामने अंधेरा छा गया। मुझे याद नही कि उस वक्त मैंने क्या किया पर मैं रो रहा था। मुझे याद नहीं कि मैंने पत्नी से क्या बात की पर . लेकिन मैं चाहता था कि मुझे रोता हुआ कोई ना देखें। मैं अपने कमरे में अकेला बैठ गया, बिना यह जाने कि मुझे क्या करना चाहिए! वहीं कुछ देर बाद रोहित और कोच राहुल द्रविड़ उनके कमरे में आते हैं। तब वे कहते हैं कि बैग पैक करो और घर जाओ। इसके बाद उन्होंने ही मेरे घर जाने का भी इंतजाम किया।