बारिश के अलावा कई अन्य कारणों से भारतीय बल्लेबाजी रही असफल

सेंचुर‍ियन । भारतीय क्रिकेट टीम मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां पहले टेस्ट मैच के पहले दिन 8 विकेट पर 208 रन ही बना पायी। बारिश के कारण पहले दिन का मैच पूरा नहीं हो पाया। पहे दिन विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के अलावा भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ी असफल रहे। विकेटकीपर के रुप में अपना पहला टेस्ट खेल रहे राहुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 70 बनाये। दक्षिण अफ्रीका की ओर से तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने 5 विकेट लिए। 

इस मैच में भारतीय टीम की ओर से तेज गेंदबाज प्रस‍िद्ध कृष्णा जबकि मेजबान टीम दक्षिण अफ्रीका की ओर से नांद्रे बर्गर और डेविड बेडिंघम डेब्यू किया। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा 5, यशस्वी जायसवाल 17 और शुभमन गिल 2 रन ह बना पाये। राहुल के अलावा श्रेयस अय्यर ने 31 रन बनाये। वहीं विराट कोहली ने 38 रन बनाये।

मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 24 रनों पर ही 3 विकेट खो दिये। 

जब मैच से पहले सेंचुरियन में अच्छी खासी बारिश हो चुकी थी, तो ऐसी स्थिति में भारतीय टीम मैनेजमेंट को हालातों का अनुमान लगाते हुए अपनी रणनीत बनानी थी पर उसमें वह विफल रही। इसके अलावा सलामी जोड़ी में बदलाव से भी भारतीय टीम को नुकसान हुआ। युवा सलामी बल्लेबाज ओपनर शुभमन गिल को नंबर-3 पर उतारा गया जबकि कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत के लिए उतरे। इस मैच में कप्तान रोहित शुरुआत में ही पुल शॉट खेलने की गलती करने के कारण अपना विकेट गंवा बैठै 


Subscribe to our Newsletter