भारत के अलावा इन तीन टीमों का सेमीफाइनल में पहुंचना तय
Oct 31, 2023
नई दिल्ली । भारतीय टीम ने विश्वकप में अपने अभी तक के सभी 6 मैच जीते हैं जिससे वह अंक तालिका में 12 अंक लेकर शीर्ष पर है। वहीं भारत के अलावा एक अन्य टीम दक्षिण अफ्रीका ने भी 6 में से 5 मुकाबले जीते हैं और ऐसे में उसका भी सेमीफाइनल में पहुंचना तय है। इसके अलावा न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के लिए भी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभवना है।
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया दानो के 6-6 मैचों में 8-8 अंक हैं। ऐसे में अगर ये दोनों टीम बाकी बचे 3 मैच जीत लेती हैं तो उनका सेमीफाइनल में पहुंचना तय हो जाएगा। अगर ऐसा होता है तो बाकी 4 टीमों पाकिस्तान, श्रीलंका, नीदरलैंड, अफगानिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएंगी। इंग्लैंड और बांग्लादेश की टीमें अंक तालिका में 9वें और 10वें स्थान पर है। दोनों के 6 मैच में एक बराबर 2 अंक हैं। दोनों ही अपने पांच मैच हार गयी हैं। ऐसे में अगर ये दोनों ही टीमें अपने सभी मुकाबले जीत भी लेती हैं तो भी अधिकतम 8 अंक तक ही पहुंचेगी। ऐसे में इनका सेमीफाइनल में पहुंचना कठिन होगा।