अंकिता को आईटीएफ महिला ओपन में सीधे प्रवेश मिला

बेंगलुरू । अंकिता रैना यहां 14 जनवरी से होने वाले 40 हजार डॉलर इनामी राशि वाले आईटीएफ महिला ओपन के लिए सीधे प्रवेश मिला है। पिछले साल की उप विजेता और एकल में विश्व की 208वें नंबर की खिलाड़ी अंकिता मुख्य वर्ग में सीधे प्रवेश पाने वाली 20 खिलाड़ियों में शामिल हैं। वहीं 4 खिलाड़ियों को वाइल्ड कार्ड से प्रवेश मिला है जबकि 8 खिलाड़ी क्वालीफायर के जरिए मुख्य ड्रॉ में जाएंगे। इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर्नाटक राज्य लॉन टेनिस संघ कर रहा है। 

इसके एकल मुख्य ड्रॉ में भारत की 10 खिलाड़ी खेल सकती हैं। अंकिता के अलावा चार खिलाड़ियों को वाइल्ड कार्ड से प्रवेश मिला है जबकि 5 खिलाड़ी क्वालीफायर के जरिए मुख्य ड्रॉ में पहुंचेंगे। इसके क्वालीफायर मुकाबले 14 और 15 जनवरी को होंगे। वहीं फाइनल 21 जनवरी को होगा। स्थानीय खिलाड़ी सोहा सादिक और सुहिता मारुरी वाइल्ड कार्ड पाने वाली भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं। वहीं लात्विया की दार्जा सेमेनिस्ताजा 143वीं एकल रैंकिंग के साथ टूर्नामेंट में शीर्ष रैंकिंग वाली खिलाड़ी हैं। यह टूर्नामेंट का तीसरा सत्र होगा जो पहली बार क्रत्रिम रोशनी में खेला जाएगा। 



Subscribe to our Newsletter