ऑस्ट्रेलिया- वेस्टइंडीज मैच में आउट होने के बाद भी आउट नहीं दिये गये अल्जारी

एडिलेड ओवल । ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के शतक और मार्कस स्टोइनि की शानदार गेंदबाजी के बल पर ऑस्ट्रेलिया ने यहां खेले गये दूसरे टी20 क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को 34 रन से हरा दिया। इसी के साथ ही तीन मैचों की इस सीरीज में मेजबान टीम ने 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में एक विवाद भी छाया रहा। वेस्टइंडीज के निचले क्रम के बल्लेबाज अल्जारी जोसफ रन आउट होने के बाद भी आउट नहीं दिये गये। ऑस्ट्रेलियाई फील्डरों की इस मामले में मैदानी अंपायर से शिकायत की पर कोई परिणाम नहीं निकला। अंपायर ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मिचेल मार्श को नियम का हवाला देते हुए अल्जारी को नाबाद बताया। 

यह घटना वेस्टइंडीज की पारी के 19वें ओवर की है। तब टीम 242 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी।  19वें ओवर की तीसरी गेंद पर अल्जारी रन लेने के लिए क्रीज से बाहर निकल पड़े। इसके बाद फील्डर ने नॉन स्ट्राइक छोर पर गेंद मार दी जो विकेट पर लगी। उस समय जोसफ क्रीज के अंदर नहीं पहुंचे थे और सभी को लगा कि जोसफ आउट हैं पर अंपायर ने इसे नहीं माना। अंपायर ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से कहा कि उन्होंने रनआउट की अपील नहीं की थी, इसलिए अल्जारी आउट नहीं होंगे। . अंपायर की बात पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैरान रह गए। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टिम डेविड का कहना था कि उन्होंने रन आउट की अपील की थी। गौरतलब है कि आईसीसी के नियम के अनुसार यदि फील्डिंग टीम आउट की अपील नहीं करती है तो फिर बल्लेबाज को नॉटआउट माना जाता है। अंपायर ने यहां भी इसी नियम का हवाला दिया। 


Subscribe to our Newsletter