टी20 विश्व कप में सभी की नजरें सूर्या पर रहेंगी : हुसैन

लंदन । इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भारतीय टीम के आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की जमकर प्रशंसा की है। हुसैन ने कहा कि सूर्या टी20 में शानदार बल्लेबाजी करते हैं पर अन्य प्रारुपों में वह प्रभावित नहीं कर पाये हैं। 2021 में टी20 क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सूर्यकुमार अब तक 60 टी20 मैचों में चार शतक और 17 अर्धशतक लगाये हैं। उन्होंने 2022 में आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल किया था।हुसैन का मानना है कि एकदिवसीय क्रिकेट में सूर्यकुमार को समझ नहीं आता कि कैसे खेलना है पर टी20 में वह जबर्दस्त खेलते हैं। ऐसे में इस साल होने वाले टी20 विश्व कप में सभी की नजरें उन पर रहेंगी। 

सूर्यकमार पिछले साल आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर रहे थे। वह एकदिवसीय में हालांकि इस प्रकार का प्रदर्शन दोहरा नहीं पाये हैं। हुसैन ने कहा ,‘‘ इस समय दुनिया की नजरें टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार पर लगी रहेंगी। वह जबर्दस्त खेलता है। मिस्टर 360 है क्योंकि चारों तरफ स्ट्रोक लगाता है पर पचास ओवरों के क्रिकेट में इस प्रकार नहीं खेल पाता।’

’ उन्होंने कहा ,‘‘ टी20 क्रिकेट में हर बार उसे पता होता है कि क्या करना है अन्य प्रारुपों में वह समझ नहीं पाता कि कैसे खेलना है। टी20 मजेदार क्रिकेट है और सूर्यकुमार की बल्लेबाजी देखना और भी मजेदार।’’ टी20 विश्व कप अमेरिका और वेस्टइंडीज में जून में होगा और हुसैन ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका इस बार खिताब जीत सकता है।


Subscribe to our Newsletter