आकाश दीप को मिल सकती टेस्ट कैप
Feb 22, 2024
रांची । जसप्रीत बुमराह की जगह पर बंगाल के तेज गेंदबाज आकाश दीप को इंग्लैंड के बीच रांची में शुक्रवार से शुरु हो रहे चौथे क्रिकेट टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है। आकाश दीप को इस मैच में टेस्ट कैप मिलने की पूरी उम्मीद है। आकाश दीप अगर पदार्पण करते हैं तो वह तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के साथ गेंदबाजी मुकेश कुमार बचे हुए 2 मैचों के लिए टीम में लौट आए हैं पर कहा जा रहा है कि चयनकर्ता और टीम प्रबंधन आकाश को अवसर देना चाहते हैं। आकाश ने हाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ए की ओर से खेलते हुए 2 मैचों में शानदार गेंदबाजी करते हुए 11 विकेट लिए थे हालांकि मुकेश ने तीसरे टेस्ट से ब्रेक के दौरान बंगाल की ओर से रणजी ट्रॉफी खेलकर 10 विकेट लिए थे पर दूसरे टेस्ट में उनके खराब प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता अब आकाशदीप को अवसर देना चाहते थे। मोहम्मद सिराज की जगह खेलते उतरे मुकेश ने दूसरे टेस्ट में केवल एक विकेट लिया था।
आकाश दीप ने साल 2019 में पदार्पण के बाद से ही 30 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। उन्होंने 23.58 की औसत और 3.03 की इकॉनमी रेट से 104 विकेट लिए हैं। यदि आकाश को अवसर मिलता है तो वह सीरीज में भारत की ओर से खेलने वाले चौथे पदार्पणकर्ता होंगे, इससे पहले रजत पाटीदार, सरफराज खान और ध्रुव जुरेल को पिछले खेलों में कैप मिली थी।
चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है :
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।