पत्नी और साली को मौत के घाट उतारने के बाद हत्यारा एएसआई ग्वालियर के एक सब इंस्पेक्टर की भी हत्या करना चाहता था ।
Dec 05, 2024
भोपाल । राजधानी में मंगलवार को एक सिरफिरे मंडला जिले में पदस्थ एएसआई योगेश मरावी द्वारा अपनी पत्नी और साली से विवाद के चलते सुभाष नगर स्थित फ्लैट में घुसकर दोनों की धारदार चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी । भोपाल पुलिस के अलर्ट के बाद मंडला पुलिस ने उसे मंडला से कुछ घंटों बाद ही हत्यारे एएसआई को गिरफ्तार कर लिया था ।
हत्यारे की जेब से पुलिस ने एक पत्र जप्त किया था जिसमें एएसआई ने ग्वालियर स्थित एक सब इंस्पेक्टर की हत्या करने की बात लिखी थी उसको एसआई से अपनी पत्नी से अवैध संबंध होने का शक था पत्र उसने लिखा की साली मेघा उसकी पत्नी विनीता को उसके प्रति भड़काती थी और वह पति-पत्नी के बीच सुलह नहीं होने दे रही थी इसी के चलते पत्नी विनीता के साथ ही साली मेघा कि भी उसने हत्या की थी करीब चार-पांच साल से उसके साथ कुछ ऐसा ही चल रहा था उसने पत्र में लिखा कि ग्वालियर के सब इंस्पेक्टर की हत्या करने के बाद वह स्वयं आत्महत्या करना चाहता था इस संबंध में कमिश्नर पुलिस हरिनारायण चारी ने संवाददाताओं को बताया कि हत्या होने के बाद पुलिस को जैसे ही सूचना मिली पुलिस सक्रिय हो गई भोपाल से लेकर मंडला तक की पुलिस को अलर्ट किया गया था और मंडला पुलिस ने तुरंत ही उसको गिरफ्तार कर लिया अब इस मामले में आगे कार्रवाई की जा रही है ।