जसप्रीत बुमराह के बाद शुभमन भी नहीं खेलेंगे तीसरा वनडे

नई दिल्ली । जसप्रीत बुमराह के बाद शुभमन भी तीसरा वनडे नहीं खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट में होने वाले तीसरे और आखिरी वनडे में ये दोनों ‎‎‎खिलाड़ी नहीं होंगे। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने इन दोनों खिलाड़ियों को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम देने का फैसला लिया है।

एक मी‎डिया रिपोर्ट के मुताबिक, गिल और शार्दुल टीम के साथ राजकोट नहीं जाएंगे और इसके बजाए सीधे गुवाहाटी पहुंचेंगे, जहां टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला वॉर्म अप मैच खेलेगी। गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर में खेले गए दूसरे वनडे में शतक जड़ा था। ये 2023 में उनका 5वां शतक था। गिल ने इश साल न्यूजीलैंड के खिलाफ 2, बांग्लादेश, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-1 शतक जमाए हैं। उन्होंने इस साल टी20 में भी शतक लगाया है। 

शुभमन गिल 2023 में वनडे में सबसे अधिक रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। इस भारतीय बैटर ने अबतक 20 पारियों में 72 की औसत से 1230 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 105 का रहा है। भारतीय टीम मैनेजमेंट वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेजमेंट कर रहा है।

इसी वजह से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो वनडे के लिए आराम दिया गया था। ये दोनों सीनियर खिलाड़ी राजकोट में होने वाले तीसरे और आखिरी वनडे के लिए टीम इंडिया से जुड़ेंगे। वहीं, जसप्रीत बुमराह को भी इंदौर में खेले गए दूसरे वनडे में रेस्ट दिया गया था।



Subscribe to our Newsletter