100 टेस्ट के बाद सबसे अधिक रन और विकेट के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंचेंगे अश्विन

धर्मशाला । भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर आर अश्विन गुरुवार को धर्मशाला में अपने 100 वें क्रिकेट टेस्ट मैच में एक और विशेष क्लब में शामिल हो जाएंगे। वह है 100 टेस्ट खेलने के बाद सबसे अधिक रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ियों का। अश्विन एक ऑलराउंडर हैं और उन्होंने 500  से अधिक विकेट लेने के साथ ही 3300 से अधिक रन भी हैं। ऐसे में देखना होगा कि वह 100वां टेस्ट मैच खेलने के बाद विकेट और रनों के हिसाब से कहां पहुंचते हैं। 100 टेस्ट मैच खेलने के बाद के आंकड़ों के आधार पर मुथैया मुरलीधरन शीर्ष पर आते हैं। मुरलीधरन ने 100 टेस्ट खेलने के बाद 593 विकेट लिए हैं।

इसमें 49 बार उनके नाम पारी में 5 या इससे अधिक विकेट हैं। अश्विन ऐसे में दूसरे नंबर पर रहेंगे। मुरली के अलावा आर अश्विन एकमात्र क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 100 टेस्ट खेलकर ही 500 से ज्यादा विकेट लिए हैं। वहीं बल्लेबाजी की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के नाम 100 टेस्ट मैच के बाद 100 टेस्ट के बाद 58.95 के बेहतरीन औसत के साथ सबसे ज्यादा 9137 रनबना हैं। हह 100वां टेस्ट खेलने के बाद ना सिर्फ सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड है बल्कि सबसे अधिक औसत भी है। 

100वां टेस्ट खेलने के बाद सबसे अधिक शतक का रिकॉर्ड भी स्मिथ के ही नाम है पर ये भी जल्दी ही टूट भी सकता है। इस बल्लेबाज स्मिथ ने 100 टेस्ट के बाद 32 शतक लगा लिए थे। उनका यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन तोड़ सकत हैं। विलियम्सन 8 मार्च से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे। तो उनके नाम 33 शतक हो जाएंगे। विलियम्सन ने अभी 99 टेस्ट मैच खेलते हुए 32 शतक लगाये हैं। 


Subscribe to our Newsletter