अगले माह श्रीलंका और आयरलैंड का दौरा करेगी अफगानिस्तान
Jan 10, 2024
काबुल । अफगानिस्तान की टीम अगले माह फरवरी में श्रीलंका और आयरलैंड के खिलाफ सभी प्रारूपों में खेलेगी। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2 फरवरी से 18 मार्च के बीच होने वाली इन दो अलग-अलग सीरीजों के आयोजन की घोषणा की है। टीम पहले 2 से 21 फरवरी तक एकमात्र टेस्ट, तीन एकदिवसीय और तीन टी20 मैचों के लिए श्रीलंका जाएगी। इसके बाद 28 फरवरी से 18 मार्च तक यूएई में तीन मैचों की सीरीज के लिए आयरलैंड का दौरा करेगी। अफगानिस्तान टीम श्रीलंका दौरे में 2 से 6 फरवरी तक कोलंबो में एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी। इसके बाद 9,11 और 14 फरवरी को वह तीन एकदिवसीय मैच खेलेगी। कोलंबो में तीन टी20 मैच 17, 19 और 21 फरवरी को दांबुला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के सीईओ नसीब खान ने कहा है कि अगले कुछ महीनों तक अफगानिस्तान की टीम को काफी क्रिकेट खेलना है। इस प्रकार के सत्र से टीम और बेहतर होगी। इससे उसे आगामी टी20 विश्व कप में लाभ होगा।