शर्मनाक रही अफगानिस्तान की बल्लेबाजी

बल्लेबाजों से ज्यादा रन , वाइड और लेगबाई से आये 

त्रिनिदाद । आईसीसी टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान की टीम का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा और उसके बल्लेबाज एक के बाद एक पेवेलियन लौटते गये। इस टूर्नामें न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के खिलाफ उलटफेर करनी वाली अफगान टीम से सभी को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी पर ऐसा कुछ नहीं हुआ। वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम ने इस टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से दबाव में बिखरने के दाग को भी धो दिया। उसने अफगानिस्तान को 56 रनों पर समेट कर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। अफ्रीका की गेंदबाजी इतनी खतरनाक थी कि कोई भी अफगान बल्लेबाज 10 रन से अधिक नहीं बना पाया। इस पारी में बल्ले से ज्यादा १३ रन अतिरिक्त रहे। इस सेमीफाइनल मुकाबले के रोमांचक होने की उम्मीद थी पर ऐसा कुछ नहीं हुआ। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया पर उनकी टीम अफ्रीकी तेज गेंदबाजी आक्रमण को झेल नहीं पायी। 

रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान की जो सलामी जोड़ी पिछले मैचों तक रन बना रही थी वह खाता खोले बिना ही लौट गयी। कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया और मार्को यानसन ने मिलकर 30 रन से पहले 6 विकेट गिरा दिये। इसके बाद तबरेज शाम्सी ने बाकि के विकेट गिरा दिये। 

अपगानिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा 10 से रन अजमातुल्लाह उमरजई के नाम रहे। टीम 11.5 ओवर में केवल 56 रन ही बना पायी। अफगानिस्तान के बल्लेबाजों से ज्यादा 13 रन वाइड , लेगबाई आदि से बने अतिरिक्त रन रहे। 


Subscribe to our Newsletter