टी20 विश्वकप में 200 रनों का भी लक्ष्य हासिल कर सकती है अफगानिस्तान : राशिद

जॉर्जटाउन । अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान राशिद खान ने कहा है कि उनकी टीम टी20 विश्वकप में 200 रनों का लक्ष्य भी हासिल कर सकती है। स्टार स्पिनर राशिद के अनुसार उनकी टीम को जीत के लिए गेंदबाजों पर आधारित रहने की जरुरत नहीं है क्योंकि उसके बल्लेबाजों के पास बड़ा लक्ष्य हासिल करने के लिए आवश्यक कौशल और आत्मविश्वास है। टीम के पास हालांकि रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान और अजमतुल्लाह उमरजई जैसे आक्रामक बल्लेबाज भी हैं। राशिद ने कहा कि यह पुरानी बात हो गयी है जब हमारे बल्लेबाज रनों के लिए जूझते थे और गेंदबाजों को जीत के लिए प्रयास करने पड़ते थे। उन्होंने कहा कि इसके बाद हमारी टीम में कुछ युवा खिलाड़ी आए और उन्होंने काफी कड़ी मेहनत करते हुए दुनिया भर की लीग में खेलना शुरू किया जिससे वह बेहतर होते चले गए।

राशिद ने कहा कि जीत दर्ज करने के लिए प्रतिभा, कौशल और सकारात्मक मानसिकता होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि हमारी बल्लेबाजी अब ऐसी है जिसे देखकर हम कह सकते हैं कि अगर लक्ष्य 200 रन का है तो वह भी हम हासिल कर सकते हैं। राशिद ने कहा कि हमारे पास अब उस तरह की क्षमता, कौशल और प्रतिभा है, जिससे हम लक्ष्य का पीछा कर सकते हैं। इस प्रारुप में जीत के लिए आक्रामक मानसिकता होनी चाहिये। 


Subscribe to our Newsletter