एडम्स बने न्यूजीलैंड के गेंदबाजी कोच
Jan 11, 2024
ऑकलैंड । न्यूजीलैंड ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर आंद्रे एडम्स को पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हो रही टी20 मैचों की टी20 सीरीज से पहले गेंदबाजी कोच बनाया है। एडम्स पांच मैचों की इस सीरीज में मुख्य कोच गैरी स्टीड के कोचिंग में शामिल होंगे। वहीं बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी ल्यूक रोंची को दी गयी है
एडम्स इससे पहले साल 2023 में महिला टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम के तेज गेंदबाजी कोच थे। पाक के खिलाफ सीरीज के दौरान न्यूजीलैंड के अनुकूलन कोच क्रिस डोनाल्डसन और टीम परफार्मेंस मैनेजर साइमन इंसले को आराम दिया जाएगा। इनकी जगह मैट लोंग और डेव मेइरिंग अनुकूलन और परफार्मेंस मैनेजर की जिम्मेदारी संभालेंगे। कीवी टीम इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर पाक के खिलाफ जीत दर्ज कर आगामी टी20 सीरीज के लिए अपनी तैयारियों को बेहतर करना चाहेगी।