एसीसी अध्यक्ष जय शाह ने महिला एशिया कप 2024 के लिए कार्यक्रम घोषित किया
Mar 27, 2024
8 टीमें भाग लेंगी, भारत और पाक एक ही ग्रुप में
दुबई । श्रीलंका में होने वाले महिला टी20 एशिया कप 2024 के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया है। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने इसका कार्यक्रम घोषित करते हुए कहा कि इसका शुरुआती मुकाबला 19 जुलाई को जबकि फाइनल 20 जुलाई को खेला जाएगा। इसमें भारत और पाकिस्तान की टीमों को एक ही समूह में रखा गया है।
इस साल इसमें कुल 8 टीमें भाग लेंगी जबकि पिछले सत्र में इसमें 7 टीमों ने ही भाग लिया था।
शाह ने कहा, इस टूर्नामेंट में प्रशंसकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। साथ ही कहा कि इससे महिला क्रिकेट को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही कहा कि इस क्षेत्र में लगातार बढ़ती प्रतिस्पर्धा से हम उत्साहित हैं।
इसमें भारत और पाक के बीच मुकाबला 21 जुलाई को खेला जाएगा। इसमें ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, नेपाल और यूएई जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें रखी गयी हैं।
एशिया कप का कार्यक्रम
पाकिस्तान बनाम नेपाल- 19 जुलाई शुक्रवार
भारत बनाम यूएई- 19 जुलाई शुक्रवार
मलेशिया बनाम थाईलैंड- 20 जुलाई शनिवार
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश- 20 जुलाई शनिवार
नेपाल बनाम यूएई- 21 जुलाई रविवार
भारत बनाम पाकिस्तान- 21 जुलाई रविवार
श्रीलंका बनाम मलेशिया- 22 जुलाई सोमवार
बांग्लादेश बनाम थाईलैंड- 22 जुलाई सोमवार
पाकिस्तान बनाम यूएई- 23 जुलाई मंगलवार
भारत बनाम नेपाल- 23 जुलाई मंगलवार
बांग्लादेश बनाम मलेशिया- 24 जुलाई बुधवार
श्रीलंका बनाम थाईलैंड- 24 जुलाई बुधवार
सेमीफाइनल 1- 26 जुलाई शुक्रवार
सेमीफाइनल 2- 26 जुलाई शुक्रवार
फाइनल- 28 जुलाई रविवार