अभिषेक साल में सबसे अधिक छक्के लगाने लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने

रोहित को पीछे छोड़ा 

हरारे। भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने मेजबान जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में आक्रामक बल्लेबाजी के साथ ही एक नया रिकार्ड बना दिया है। अभिषेक ने अपनी इस पारी में 46 गेंदों पर 8 छक्के और 7 छक्के लगाए। इस प्रकार अभिषेक ने साल 2024 में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में भारतीय टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है। अभिषेक ने इस साल अभी तक टी20 में 50 छक्के लगाये हैं जबकि रोहित ने इस साल 46 छक्के लगाये हैं। वहीं अभिषेक ने 18 मैचों में ही 50 छक्के लगा दिया जबकि रोहित ने 25 मैचों में 46 छक्के लगाये हैं।

अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के नाम 25 मैचों में 45, शिवम दुबे 25 मैचों में 41 और  रियान पराग के 18 मैचों में 33 जबकि ऋषभ पंत 21 मैचों में 31 छक्के हैं। इस प्रकार अभिषेक शर्मा टी20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीयों में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इसी के साथ ही उन्होंने के एल राहुल की बराबरी कर ली है। राहुल ने भी 46 गेंदों पर शतक लगाया था। वहीं रोहित शर्मा के नाम सबसे तेज 35 गेंदों पर शतक लगाने का रिकॉर्ड है। 


Subscribe to our Newsletter