चेन्नई में धोनी का एक भव्य मंदिर बनाया जाएगा : रायुडू

चेन्नई । पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने कहा है कि चेन्नई में महेनद्र सिं धोनी का मंदिर बनाया जाएगा। धोनी की कप्तानी में ही चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने पांच आईपीएल खिताब जीते हैं। रायुडू भी इसी टीम का हिस्सा रहे हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने दो बार विश्वकप जीता है। सीएसके से खेलने के कारण दक्षिण भारत में उनकी जबरदस्त दीवनागी है। 

रायुडू ने कहा कि पिछले कुछ साल में भारत और सीएसके के लिए उनके प्रदर्शन को देखते हुए चेन्नई में धोनी का एक भव्य मंदिर बनाया जाएगा। रायुडू ने कहा, दक्षिण में पिछले कुछ साल में प्रशंसकों ने रजनीकांत और खुशबू सहित लोकप्रिय सितारों के मंदिर बनाए गए हैं। रायुडू ने कहा कि धोनी चेन्नई के भगवान हैं और उन्हें भारोस है कि आने वाले साल में चेन्नई में धोनी के मंदिर बनाए जाएंगे। वह ऐसे व्यक्ति हैं, जो अपने खिलाड़ियों पर विश्वास करते हैं, जिन्होंने हमेशा टीम, देश और सीएसके के लिए ऐसा किया है। उनकी कप्तानी में भारत ने दो विश्व कप और सीएसके ने पांच आईपीएल और दो चैंपियंस लीग खिताब जीते हैं।


Subscribe to our Newsletter