बेटे के जन्मदिन की एक दिन पहले मां ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ।

Dec 02, 2024

भोपाल ।  राजधानी के ईटखेड़ी थाना इलाके में रहने वाली एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है ।  इस मामले में बताया जाता है कि उसके बेटे का एक दिन बाद जन्मदिन था और मां ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी ।  इस मामले की जांच पड़ताल अब एसडीओपी मंजू चौहान करेगी पुलिस के मुताबिक इस थाना इलाके के हज्जाम क्षेत्र में 25 साल की अंगूरी अहिरवार रहती थी उसकी  जितेंद्र अहिरवार से 2 वर्ष पूर्व शादी हुई थी उसके 1 वर्ष के बेटे का रविवार को जन्मदिन था शनिवार की शाम 4 बजे अंगूरी ने अपने कमरे में फांसी का फंदा तैयार किया और उस पर लटक कर जान दे दी ।


  ससुराल वाले सभी खेती किसानी करते हैं और स्वयं अंगूरी संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी अंगूरी के भाई ने अपने जीजा और उनके परिवार के खिलाफ अपनी बहन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है ।  पुलिस अब इस विषय में जांच कर रही है कि किन परिस्थितियों के कारण अगूरी ने फांसी लगाकर अपनी जान दी है ।  उधर इसी थाना इलाके के जगदीशपुर क्षेत्र में रहने वाले 36 साल के नारायण यादव ने भी शनिवार शाम 5  बजे अपने कमरे में फांसी का फंदा तैयार किया और उस पर लटक कर अपनी जान दे दी पुलिस को नारायण के कमरे से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।

Subscribe to our Newsletter