एसडीएम कार्यालय पर जांबाज वाहन चोर का धावा, परिसर में खड़ी बाइक पर किया हाथ साफ हुआ फरार ।
Nov 22, 2024
भोपाल । राजधानी में बेखौफ चोर बदमाश लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं । शहर में एक तरफ जहां लोगों के सुने घरों का ताला तोड़कर चोर सोने चांदी के जेवर चोरी कर रहे हैं तो वही वाहन चोर भी लगातार वाहनों को चोरी कर फरार हो रहे हैं । एक जांबाज वाहन चोर ने एसडीएम कार्यालय को भी नहीं बख्शा, हबीबगंज थाना इलाके के 7 नंबर शिवाजी नगर में एसडीएम कार्यालय बना हुआ है 4 दिन पूर्व अखिलेश कुमार सोनी किसी काम से एसडीएम कार्यालय आए थे उन्होंने एसडीएम कार्यालय परिसर में अपनी बाइक खड़ी करी और अंदर चले गए आधे घंटे बाद जब बाहर आए तो उनकी बाइक उन्हें नदारत मिली पुलिस अब अज्ञात चोर की तलाश में है उधर छोला मंदिर इलाके के भव्य मनोरंजन शादी हाल के सामने अभिनव जैन की टाइल्स की दुकान बनी हुई है अज्ञात चोरों ने आधी रात को दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार रुपए नगदी पर हाथ साफ कर दिया उधर बिलखिरिया इलाके के कोकता अनंतपुरा क्षेत्र में रहने वाले जुगल किशोर अपने परिजनों के साथ शहर के बाहर गए हुए थे चोरों ने घर का ताला तोड़ा अलमारी में रखे ₹2 लाख रूपए के जेवर और 54 हजार रूपए नगदी चोरी किया और चलते बने पुलिस जुगल किशोर के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से चोरों की तलाश कर रही है ।