गर्ल्स स्कूल से दसवीं की छात्रा और तीन कॉलेज छात्राएं अपने घरों से हुई लापता, पुलिस कर रही तलाश ।

Nov 22, 2024

 भोपाल ।  राजधानी में लगातार कम उम्र की किशोरियों और युवतियों  के लगातार अपने घरों से लापता होने के मामले सामने आते जा रहे हैं ।  शहर में विभिन्न थानों में बुधवार को ऐसे आधा दर्जन मामले गुमशुदगी के दर्ज हुए हैं ।  पहला मामला जहांगीराबाद थाना इलाके के गर्ल्स स्कूल से मेहराज खान की 15 वर्षीय पुत्री मुस्कान के लापता होने का मामला थाने में दर्ज हुआ है पुलिस के मुताबिक दसवीं की यह छात्रा बुधवार को स्कूल आई थी परंतु देर शाम घर नहीं पहुंची उधर कटारा थाना इलाके की स्वामी विवेकानंद परिसर से संतोष म्हात्रे की 15 वर्षीय पुत्री माया के लापता होने का मामला भी थाने में दर्ज हुआ है । तो वही  ऐशबाग थाना इलाके के  बाग फरत आफजा में रहने वाले हबीब खान की 20 वर्षीय पुत्री रुबिका एक कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा है वह भी बुधवार को अपने घर से लापता हो गई  ।  उधर कमला नगर इलाके के सुदामा नगर से बीए सेकंड वर्ष की दीपाली पाटिल और कोलार के गेहूं खेड़ा क्षेत्र से 20 साल की कृतिका ढहाके के भी लापता होने का मामला थाने में दर्ज हुआ है पुलिस ने सभी गुमशुदगी के मामलों में इन  युवतियों की तलाश तेज कर दी है ।

Subscribe to our Newsletter