आईसेक्ट द्वारा गैस पीड़ितों के आश्रितों के लिए कौशल प्रशिक्षण और रोजगार की पहल के 35 वर्ष
Dec 04, 2024
भोपाल। गैस पीड़ितों एवं उनके आश्रितों के लिए 1989 से आईसेक्ट द्वारा कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं फैशन डिजाइनिंग का पाठ्यक्रम लगातार संचालित किया जा रहा हैI इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन आईसेक्ट गिन्नौरी ओल्ड गैस क्लेम फ़ॉर प्रमाईसेस, नियर ओल्ड एमएलबी कॉलेज में प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा सफलतापूर्वक 35 वर्षों से संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को संस्था द्वारा रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस पहल का एक विशेष पहलू यह भी रहा कि आईसेक्ट द्वारा इनका क्रियांवयन बिना किसी बाहरी सहयोग से किया गया है। इस केंद्र द्वारा पिछले डेढ़ वर्षों से गैस पीड़ितों के आश्रितों के महिलाओं के लिए विशेष रूप से फैशन डिजाइनिंग का कार्य किया जा रहा हैI प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रमाणीकरण का काम मध्य प्रदेश की पहली स्किल यूनिवर्सिटी स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी, भोपाल द्वारा किया जाता है I
केंद्र पर भविष्य में संस्था द्वारा प्रोडक्शन यूनिट को स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है जिससे प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किया जा सके।
इस अवसर पर आईसेक्ट के निदेशक डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट समाज के सभी वर्गों के कौशल विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसी के मद्देनजर पिछले 35 वर्षों से भोपाल के गैस पीड़ित आश्रितों के लिए निरंतर कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। वक्त के साथ आधुनिक समय के कौशल से लैस करने के लिए फैशन डिजाइनिंग कार्यक्रमों की भी शुरुआत की गई है जिससे गैस पीड़ित आश्रितों के लिए रोजगार के साथ स्वरोजगार के द्वारा भी खुल सकें।