टेस्ट सीरीज हारने के बाद 31 साल का सपना 3 दिन में टूटा

-टीम इंडिया की हार की बड़ी वजह रहे ‎हिटमैन, कप्तान रो‎हित ने तोड़ी उम्मीदें

नई दिल्ली । टेस्ट सीरीज हारते ही टीम इं‎डिया का 31 साल का सपना तीन ‎दिन में ही टूट गया। इसकी सबसे बड़ी वजह ‎हिटमैन की नाकामयाबी बताई जा रही है। रोहित की कप्तानी में टीम ने हार का सामना ‎किया वहीं रो‎‎हित दोनों पा‎रियों में डबल ‎डि‎जिट भी नहीं बना पाए थे।  टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का सपना चकनाचूर हो गया है। सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने तीसरे दिन ही भारत को पारी और 32 रन से पराजित कर दिया। 2 मैचों की टेस्ट सीरज में मेजबान साउथ अफ्रीका की टीम 1-0 से आगे हो गई है। भारतीय टीम का पिछले 31 साल का सपना 3 दिन के भीतर टूट गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम भी साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने में नाकाम रही। भारतीय टीम यदि दूसरा टेस्ट जीत भी जाती है तो सीरीज बराबरी पर खत्म होगी वहीं यदि साउथ अफ्रीका की टीम यदि दूसरे टेस्ट को ड्रॉ कराने में सफल रही तो फिर टीम इंडिया टेस्ट सीरीज गंवा देगी।

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्डकप 2023 में टीम इंडिया को शुरुआत दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में बल्ले से पूरी तरह फ्लॉप रहे। रोहित दोनों पारियों में मिलाकर डबल डिजिट में भी नहीं पहुंच सके। पहली पारी में 5 रन बनाए तथा दूसरी पारी में कैगिसो रबाडा ने खाता भी नहीं खोलने दिया। टीम इंडिया की हार की सबसे बड़ी वजह हिटमैन रहे। रोहित की कप्तानी भी कुछ खास नहीं रही। वह इस मैच में हर मोर्चे पर असफल रहे। लेफ्ट हैंड युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल से टीम को बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद थी। लेकिन जायसवाल ने भी निराश किया। यह बल्लेबाज टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला सका और दोनों पारियों में जल्दी ही अपना विकेट गंवा बैठा। 

साल 2023 में वनडे में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल टेस्ट में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में असफल रहे। साउथ अफ्रीका में पहली बार टेस्ट मैच खेलने गए गिल ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना मुनासिब समझा। उनका कहना था कि यही वह क्रम है जो उनका पसंदीदा है लेकिन गिल बुरी तरफ फ्लॉप रहे। पहली पारी में 2 रन बनाने वाले गिल दूसरी पारी में 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। चेतेश्वर पुजारा की जगह खेलने उतरे गिल ने पूरी तरह निराश किया। टीम में ऑलराउंडर के तौर पर खेलने वाले शार्दुल ठाकुर ना तो गेंदबाजी में चले और ना ही बल्लेबाजी में चल पाए। 

टेस्ट में डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी छाप नहीं छोड़ सके। कृष्णा अपनी लंबी हाइट का फायदा नहीं उठा सके। एक विकेट लेने के लिए कृष्णा को 93 रन खर्च करने पड़े। सेंचुरियन की सुपरस्पोर्ट पिच पर जहां मेजबान टीम के तेज गेंदबाज अपनी आग उगलती गेंदों से भारतीय बल्लेबाजों को धराशायी कर रहे थे वहीं प्रसिद्ध की गेंदबाजी में कोई धार नहीं दिखी। 


Subscribe to our Newsletter