जबलपुर में वैâबिनेट बैठकें की जाए उपभोक्ता मंच ने मुख्यमंत्री और विधायक को भेजा पत्र
Dec 08, 2023
उपभोक्ता मंच ने मुख्यमंत्री और विधायक को भेजा पत्र
जबलपुर, । भाजपा अब पिछली सोच बदलकर जबलपुर में वैâबिनेट बैठकों को आयोजित करने का सिलसिला शुरु करें। पूर्व में भाजपा सरकार ने न तो जबलपुर से कोई मंत्री बनाया, न ही बार-बार निवेदन करने के बावजूद भी जबलपुर में वैâबिनेट बैठक आयोजित की गई थी।
यह पत्र नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा पूर्व सांसद नवनिर्मित विधायक राकेश सिंह को भेजा। डॉ.पीजी नाजपांडे ने बताया कि भोपाल में २२ फरवरी २०१४ को विवेक तंखा तथा जबलपुर नागरिकों से हुई चर्चा में शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में वैâबिनेट बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया था।
बाद में २० मार्च २०१५ को स्व.विश्वनाथ दुबे के कार्यालय में आयोजित बैठक में वैâलाश गुप्ता ने स्वयं दूरभाष पर सांसद राकेश सिंह से जबलपुर में वैâबिनेट बैठक के संबंध में चर्चा की थी।
तत्पश्चात होटल कल्चुरी में आयोजित बैठक में उपस्थित सांसद राकेश सिंह तथा विधायक इंदु तिवारी से डॉ.पीजी नाजपांडे तथा प्रतिनिधि मंडल में इसी सिलसिले में चर्चा हुई थी।
जबलपुर का कद बढ़ेगा.................
मंच के रजत भार्गव, एडवोकेट वेदप्रकाश अधौलिया, मनीष शर्मा, डीआर लखेरा, एड.प्रभात यादव, सुशीला कनौजिया, राममिलन शर्मा, आदियों ने बताया कि वैâबिनेट बैठक करने का अहम कदम उठाना चाहिए, ताकि जबलपुर का कद बढ़ाया जा सके।