
वरुण वापसी के बाद मानसिक रुप से मजबूत हुए : सूर्यकुमार
Mar 05, 2025
मुंबई। भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मिस्ट्री स्पिनर के तौर पर चर्चित वरुण चक्रवर्ती की जमकर प्रशंसा की है। सूर्यकुमार ने कहा कि खेल में वापसी के बाद वह अलग प्रकार के खिलाड़ी के तौर पर उभरे है। इसका कारण है कि वह मानसिक रूप से मजबूत हो गये हैं। यही कारण है कि वह तनाव में नहीं दिखते। वरुण ने चैम्पियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड और उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए दोनो ही मैचों में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो विकेट लिए। सूर्या ने कहा कि जिस प्रकार से उसने वापसी की है। उसमें दो अलग-अलग वरुण नजर आते हैं। अब वह पहले से अधिक मानसिक रुप से परिपक्व दिखता है। यही कारण है कि मैदान में कैसे भी हालात हों उसके चेहरे पर मुस्कान बनी रहती है। वह हर स्थिति को सहज रुप से लेता है। किसी भी खिलाड़ी के लिए ये सकारात्मक बात है।
वरुण को चैम्पियंस ट्रॉफी के शुरुआती 2 मैचों में अंतिम 11 में जगह नहीं मिली थी पर न्यूजीलैंड के खिलाफ किये प्रदर्शन से उनकी जगह पक्की हो गयी। साथ ही कहा कि उसे जो भी प्राप्त हो रहा है वह उसका अधिकारी है क्योंकि उसने इसके लिए कड़ी मेहनत की थी।