वरुण धवन और नताशा ने होस्ट की बेबी शावर पार्टी

Apr 26, 2024

वरुण धवन और नताशा ने होस्ट की बेबी शावर पार्टी 

मुंबई । अभिनेता वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल जल्द पैरेंट्स बनने वाले हैं। कपल ने हाल ही में घर पर एक बेबी शावर पार्टी होस्ट की। पार्टी में दोनों के फैमिली और फ्रेंड्स शामिल हुए जिसके कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने भी इस पार्टी से केक का फोटो शेयर किया है। इस केक को वरुण की भाभी जानवी धवन ने बेक किया है। पार्टी के बाद धवन फैमिली ने घर के बाहर मौजूद रहे पैपराजी को स्पेशल गिफ्ट और मिठाई भी बांटी।

वरुण-नताशा ने इसी साल फरवरी में कपल ने अनाउंस किया था कि वे पैरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें वरुण वाइफ के बेबी बम्प को किस करते नजर आ रहे थे। कपल ने 24 जनवरी 2021 में शादी की थी। अलीबाग में हुई इस शादी में कपल के क्लोज मेंबर्स ही शामिल हुए थे।

वर्क फ्रंट पर वरुण की अगली फिल्म ‘बेबी जॉन’ है जिसे एटली डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें उनके अलावा कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगी। यह विजय स्टारर साउथ की फिल्म ‘थेरी’ की रीमेक है।


Subscribe to our Newsletter