साफा बांधकर घोड़ी पर बैठाया फिर शाही ठाठ से आईपीएस वंदिता राणा को किया विदा
Feb 21, 2024
जयपुर। किसी भी बड़े पद पर पहुंचना आसान होता है,लेकिन ईमानदारी से दायित्वों को निभाना बेहद कठिन। इसके लिए कई चुनौतियों का सीना चीरना होता है। दौसा जिले की एसपी वंदिता राणा ने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने में कामयाब रहीं। यही वजह है कि जिले की जनता का दिल जीतने में उन्हे सफलता मिली। जब उनके स्थानांतरण की खबर आई तो लोग भावुक हो गए। लेकिन अपने अधिकारी की उन्होंने पूरे शाही अंदाज में ठाठ बाट के साथ विदाई की। वंदना राणा को शाही साफा बांधकर उन्हे घोड़ी पर बिठाकर 4 किलोमीटर तक ले जाया गया। बता दें कि दौसा में वंदिता राणा का कार्यकाल 8 महीने का रहा। अब वे सिरोही जिले की एसपी होंगी।
एसपी का स्वागत करने आ गई महिला ने कहा कि मेरी बेटी किरण बेदी से कम नहीं है। इन्होंने अपराधियों का खात्मा कर दिया. वंदिता राणा का सिरोही जिले में एसपी के रूप में तबादला हो गया है। अब दौसा में आईपीएस रंजीता शर्मा पुलिस अधीक्षक होंगी। वंदिता राणा ने बातचीत के दौरान भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि उनका कार्यकाल छोटा रहा है, लेकिन पुलिस परिवार का प्यार, अपनत्व और सहयोग हमेशा मिला है। चुनाव जैसी बड़ी चुनौती को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने में पुलिस परिवार के साथ-साथ दौसा जिले की आम जनता का भी सहयोग रहा है।