नगरीय निकायों में 2016 से नहीं हुई पदोन्नति

Jun 11, 2025

प्रभारी सीएमओ चला रहे हैं नगर सरकार

भोपाल । मध्य प्रदेश में 413 नगरीय निकाय हैं। 2016 के बाद से पदोन्नति नहीं होने के कारण सीएमओ के पद रिक्त पड़े हुए हैं। सीएमओ के पदों पर प्रभारी को बिठाया जा रहा है। 

मध्य प्रदेश के 129 नगर पालिका में सीएमओ पदस्थ है। वहीं 173 नगरीय निकायों में प्रभारी सीएमओ से काम चलाया जा रहा है। प्रभारी सीएमओ के पद पर जो काम कर रहे हैं। वह उस पद पर काम करने की योग्यता ही नहीं रखते हैं। 

मध्य प्रदेश सरकार के पास 458 पद सीएमओ के स्वीकृत हैं। जिसमें से 187 पद सीधी भर्ती से आते हैं। 271 पद पदोन्नति के माध्यम से भरे जाते हैं। पिछले 9 सालों से पदोन्नति नहीं होने के कारण सीएमओ के पद खाली पड़े हुए हैं। 

स्थानीय राजनेताओं के इशारे पर सीएमओ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कम योग्यता वाले कर्मचारियों को नियुक्त किया जा रहा है। जो प्रभारी सीएमओ काम कर रहे हैं। वह उसे पद पर रह नहीं सकते हैं। जिसके कारण वह राजनेताओं और अधिकारियों के सारे पर वह भी काम करते हैं। जो नियम विरुद्ध होते हैं। पिछले 9 वर्षों में नगरीय निकायों में प्रभारी सीएमओ ही राज कर रहे हैं। 


Subscribe to our Newsletter